1 minute of reading

Impact desk.

बीजापुर। जिले से राज्य सिविल सेवा परीक्षा में 98  रैंक व एसटी केटेगरी में पहला रैंक हासिल करने वाले अजय मोडियम एवं कृतिका प्रधान (458) ने स्वामी आत्मानंद स्कूल बीजापुर में अध्यनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से अपना अनुभव साझा किया। बच्चे उन्हें अपने बीच पाकर काफी प्रभावित हुए।  

बच्चों ने राज्य सिविल सेवा परीक्षा के बारे में जानकारी ली और  पढाई को लेकर होने वाली दिक्कतों और कार्यनीति के बारे में मार्गदर्षन लिया। दोनों ही नवनियुक्त अधिकारीयों द्वारा विद्यार्थियों को पढाई के लिए प्रेरित करते  उनका मनोबल बढ़ाया। गौरतलब है कि अजय मोडियम का चयन डिप्टी कलेक्टर एवं कृतिका प्रधान का चयन अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर हुआ है।  इस दौरान शाला के प्राचार्य अमित गांधारला, उप प्राचार्यमनोज अल्लुर मौजूद रहे।