Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict Sukma

जीजा को डंडा से मारपीट करने वाले साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार… भेजा गया जेल…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

पत्नी व पति के बीच लड़ाई हुई तभी बीच-बचाव के लिए पत्नी का भाई आया और अपने जीजा को समझाने लगा लेकिन विवाद और बढ़ गया। और साले ने जीजा को डंडे से पीट दिया। जिसके बाद इलाज के दौरान जीजा ने दम तोड़ दिया। तोंगपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जीजा को डंडा से मारपीट करने वाले साला को तोंगपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा तोंगपाल थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप ने बताया कि ग्राम कनकापाल के पांडु पारा में दिनांक 3/9/ 2020 को लखमा मंडावी एवं उसकी पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था बीच बचाव के लिए उसका साला वेटृटी सन्ना आया तथा अपने जीजा लखमा मंडावी को समझाने लगा लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और इसी दौरान गुस्से में वेट्टी सन्ना अपने जीजा को डंडा से मारने लगा डंडा से मारने के दौरान लखमा मंडावी के सिर एवं पेट में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उसके परिवार वाले इलाज के लिए तोंगपाल हॉस्पिटल आए थे जहां से जगदलपुर हॉस्पिटल ले गए जोकि इलाज के दौरान मौत हो गई जिसकी रिपोर्ट पर थाना में मर्ग कायम कर जांच करवाई में लिया गया था जांच मेंआरोपी वेट्टी सन्ना पिता स्वर्गीय हूंगा उम्र 23 वर्ष निवासी कनकापाल पांडु पारा के खिलाफ धारा 304 भादवी कायम कर आरोपी को उसके ग्राम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप उपनि कृष्णा साहू , सहायक उपनिरीक्षक चंद्रवंशी,मानिकपुरी आरक्षक शिशुपाल उसेंडी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *