Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
State News

प्रदेश में अब तक 46 हजार 554 क्विंटल धान जब्त

विभिन्न जिलों में मंगलवार को छह हजार क्विंटल अवैध धान जब्त

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर.

राज्य के विभिन्न जिलों में मंगलवार 19 नवम्बर को अवैध धान का परिवहन करते हुए पाए जाने पर छह हजार क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसे मिलाकर प्रदेश में अब तक 46 हजार 554 क्विंटल धान जब्त किया गया है। 19 नवम्बर को अवैध धान परिवहन करने वाले 05 वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है ।

खाद्य मंत्री ने 18 नवम्बर को मंत्रालय में प्रदेश के सभी जिलों की खाद्य अधिकारियों की बैठक लेकर सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के जिन जिलों में 19 नवम्बर को जांच के दौरान अवैध धान परिवहन करने वालों से करीब छह हजार क्विंटल धान जब्त की गई है। उनमें महासमुंद जिले में 682 क्विंटल धान, कांकेर में 480 क्विंटल धान, बिलासपुर में 436 क्विंटल धान, जांजगीर-चांपा 160 क्विंटल धान, रायगढ़ 562 क्विंटल धान, बालोद में 138 क्विंटल धान, राजनांदगांव जिले में एक हजार 622 क्विंटल धान, गरियाबंद में 80 क्विंटल धान, बलरामपुर में 586 क्विंटल धान, कोरिया में 148 क्विंटल धान, सरगुजा में 52 क्विंटल धान और सूरजपुर में 122 क्विंटल धान जब्त की गई है। इसी प्रकार रायपुर जिले में 137 क्विंटल धान, दुर्ग में 293 क्विंटल धान और दंतेवाड़ा जिले में 498 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *