Google Analytics Meta Pixel
Big newsDistrict Sukma

3 इनामी सहित 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर… 4 महिला नक्सली भी शामिल…

इंपैक्ट डेस्क.

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाने में 19 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसमें चार महिला नक्सली भी शामिल है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में तीन पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था। भेज्जी थाने में नक्सलियों के सरेंडर करने की सूचना पर एसपी सुकमा के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान मौैजूद रहे। सरेंडर नक्सलियों को शासन की ओर से निर्धारित 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। एसपी आंजनेय वैष्णव ने कहा कि इन नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।