Saturday, January 24, 2026
news update
Crime

टोनही के शक में महिला के साथ बर्बरता, गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती, एक गिरफ्तार…

Impact desk.

जांजगीर चांपा में टोनही प्रताड़ना का मामला सामने आया है। दबंगों ने महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ बर्बरता किया है। घायल महिला को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जिले के हसौद के मलदा गांव का मामला है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को टोनही बताकर उसके साथ मारपीट की। वहीं कुछ लोगों ने महिला के सिर पर ईंट से हमला किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गांव में पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!