Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

समुद्र तल के अन्वेषण के लिए अगले साल के अंत तक रवाना होगा समुद्रयान? केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया दावा

नई दिल्ली.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया है कि भारत अगले साल के अंत तक महासागर की गहराइयों के राज जानने के लिए अपने समुद्री मिशन को रवाना कर सकता है। पृथ्वी विज्ञान मामलों के मंत्री रिजिजू ने कहा कि समुद्रयान मिशन के तहत भारतीय वैज्ञानिक 2025 के अंत तक भारत की समर्सिबल को समुद्री सतह के छह किलोमीटर नीचे भेजने में सफल होंगे।

रिजिजू ने कहा, "महासागर की गहराई में उतरने वाली भारत की समर्सिबल मत्स्य6000, जो कि हमारे लोगों को समुद्र में 6000 मीटर नीचे ले जाने वाली है, वह अपने शेड्यूल पर है। समुद्रयान का इस साल के अंत तक ही परीक्षण हो सकता है।" केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘जब आप समुद्रयान के बारे में बात करते हैं, तो आप समुद्र के अंदर लगभग 6,000 मीटर, छह किलोमीटर गहराई तक जाने के हमारे मिशन के बारे में बात करते हैं। वहां प्रकाश भी नहीं पहुंच सकता। मैं कह सकता हूं कि जहां तक मनुष्यों को समुद्र की गहराई में ले जाने वाली हमारी मत्स्य पनडुब्बी का सवाल है, तो उसका काम सही दिशा में है।’