Google Analytics Meta Pixel
Big news

वार्ता से पहले आर-पार की जंग : 24 घंटे में यूक्रेन ने सात रूसी मिसाइलों को किया नेस्तनाबूद…

इंपैक्ट डेस्क.

यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने दोनेस्क व लुहांस्क में पिछले 24 घंटों में सात रूसी मिसाइल हमलों को रोक दिया है। उनकी मिसाइलों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। इसके अलावा 12 टैंकों व 10 बख्तरबंद वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है।

पुतिन की मांग न मानें कंपनियां- जापान
जापान सरकार की ओर से जापानी कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि, वे पुतिन की मांग बिल्कुल न मानें। दरअसल, पुतिन ने गैस निर्यात के लिए रूबल में भुगतान करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं जापान ने पांच अप्रैल से रूस को लक्जरी कारों, कीमती पत्थरों व अन्य सामानों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अपने बयान से पीछे नहीं हटूंगा- बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, पुतिन को लेकर दिए गए अपने बयान से वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दो दिन पहले कहा था कि, पुतिन को सत्ता में नहीं रहना चाहिए। इसके बाद व्हाइट हाउस की ओर से उनके बयान पर सफाई भी जारी की गई थी। कहा गया था कि, अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान रूस में सत्ता परिर्वतन का आह्वान नहीं था। हालांकि, बाइडन ने इस मामले को फिर से तूल दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर अभी भी कायम हैं, क्योंकि मेरा बयान कोई नीति नहीं है। यह नैतिक विरोध है।