Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Samaj

वास्तु शास्त्र के उपायों से धन की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने पर व्यक्ति को जीवन में अन्य समस्याओं के साथ-साथ धन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। माना गया है कि यदि घर में वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाए, तो इससे व्यक्ति को अपनी आर्थिक स्थिति में भी लाभ देखने को मिल सकता है।

जरूर रखें इस बात का ध्यान
वास्तु में घर के मुख्य द्वार को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि यहीं घर में सकारात्मक ऊर्जा के आने का रास्ता होता है। ऐसे में अपने मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इसके साथ ही आप अपने मुख्य द्वार पर विंड चाइम लगा सकते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिससे व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि हो सकती है।

लगाइए फिर पौधे
वास्तु में कुछ पेड़-पौधों को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आप अपने घर में मनी प्लांट, जेड प्लांट, बंबू ट्री, तुलसी और शमी का पौधा आदि लगाते हैं, तो इससे पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ती है, जिससे धन संबंधी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।

न रखें ऐसी चीजें
वास्तु शास्त्र पर बंद खड़ी या लंबे समय से बेकार पड़ी घड़ी को घर में रखना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे व्यक्ति धीरे-धीरे में समस्याओं से घिर जाता है। साथ ही घर में कोई ऐसी टंकी या नल नहीं होना चाहिए, जो टपकता हुआ हो और न ही घर में पानी की बर्बादी होने देनी चाहिए। ये चीजें भी सौभाग्य में बाधक बनती हैं।