Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Madhya Pradesh

भोपाल से मुंबई के बीच जल्द चलने वाली है Vande Bharat Sleeper Train, मात्र 8 घंटे में पूरा हो जाएगा सफर

 भोपाल

 भोपाल-मुंबई ट्रेन रूट काफी व्यस्त रहता है. दरअसल, ये रूट साउथ इंडिया को नॉर्थ इंडिया से जोड़ता है. यही वजह है कि भोपाल से मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब ऐसे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही इस रूट पर एक शानदार ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है.

भोपाल से मुंबई के बीच चलेगी ये ट्रेन

एमपी की राजधानी भोपाल से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. खास बात ये है कि ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी, जिसमें आप आराम से सोते हुए सफर कर सकते हैं. जानाकारी के मुातबिक, जल्द ही इस रूट पर इसका ट्रायल शुरू हो सकता है.

    देशभर में कुल 10 वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना है. इन ट्रेनों के रूट भी सामने आ गए हैं. जिसमें से एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मध्य प्रदेश से भी चलाई जाएगी.

822 किमी का सफर मात्र 8 घंटे में

रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देशभर में स्लीपर वाली ऐसी 10 वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। इन्हीं में से एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मध्य प्रदेश से भी चलाई जानी है। यह ट्रेन मुंबई से भोपाल के बीच के 822 किलोमीटर के सफर को महज 8 घंटे में पूरा कर देगी। गौरतलब है कि भोपाल से राजधानी दिल्ली के लिए तो कई ट्रेनें हैं, लेकिन भोपाल-मुंबई के लिए कम होने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। मुंबई वाला यह रास्ता दक्षिण भारत को उत्तरी राज्यों से जोड़ता है।

ऐसी होगी नई वंदे भारत

स्लीपर वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग भगवा और ग्रे कलर को मिलाकर बनाया गया है। इससे यात्री लंबी दूरी की यात्रा आराम से सोते हुए कर सकेंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें से 10 कोच एसी थ्री क्लास, 4 कोच सेकंड क्लास एसी, और एक कोच फर्स्ट क्लास एसी वाला होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसमें 4 कोच द्वितीय क्लास स्लीपर श्रेणी के भी होंगे।

8 घंटे में पूरा हो जाएगा सफर

मुंबई से भोपाल के बीच की दूरी करीब 800 किलोमीटर है.आम ट्रेन से भोपाल से मुंबई के बीच का सफर तय करने में करीब 15 घंटे का समय लगता है. लेकिन स्लीपर वंदे भारत ट्रेन से ये सफर महज 8-9 घंटे में पूरा हो जाएगा.  

भोपाल-मुंबई रूट पर चेलगी ट्रेन

फिलहाल देशभर में जो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वे सभी सिटिंग हैं. ऐसे में लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि अब भारतीय रेलवे ने वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. भोपाल-मुंबई रूट पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए इस रूट पर भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है.

भोपाल-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टाइम टेबल फिलहास सामने नहीं आया है. जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड जल्द ही स्लीपर वंदे भारत के शेड्यूल और शुरू होने की तारीख जारी कर सकता है.