Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
State News

परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी वैन की ट्रक से भिड़ंत, 6 की मौत और कई घायल…

Impact desk.

जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. चाकसू में आज तड़के NH-12 निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वेन की भिड़ंत हो गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को चाकसू के सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी लोग वैन में सवार थे।

इनमें वैन का ड्राइवर भी शामिल है। वहीँ बाकी पांच लोग बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के गौरधनपुरा नयापुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रीट की परीक्षा देने सीकर जा रहे थे।जानकारी के मुताबिक, यह हादसा निमोडिया कट के पास हुआ। एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी।

घटना में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनका महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जयपुर रेफर किया गया है। बाकी दो घायलों का चाकसू हॉस्पिटल में और दो का महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *