Google Analytics Meta Pixel
District Dantewada

बस्तर संभाग के नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी अपने हक के मांगों को लेकर हड़ताल करने की चर्चा…

इम्पैक्ट डेस्क. दंतेवाड़ा.

बस्तर संभाग के समस्त नगरीय निकायों के प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के द्वारा अपने संघ में मजबूती लाने हेतु वीर सावरकर कम्युनिटी हॉल जगदलपुर में संभाग स्तरीय बैठक रख कर नव पदाधिकारियों का गठन किया गया है, जिसमें संभाग संरक्षक- श्री लोमन सिन्हा, संभाग अध्यक्ष- श्री शारदराम पोया, उपाध्यक्ष- श्री भावसिंह, एवं देवेन्द्र ध्रूव, सचिव- श्री हेंकैया मांझी, सह सचिव- श्री बाल कृष्ण पानीग्राही, कोषाध्यक्ष- श्री केदार नाथ साहु, श्री संगठन मंत्री- श्री विरेन्द्र भारती, श्री अमरजीत पोया, श्री शिवशंकर श्रीवास्तव, श्री रमेश गुमस्वा एवं श्री कौशर अली को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया है, साथ ही महिला सलाहकार एवं प्रचार-प्रसार मंत्रियों का दायित्व भी कुछ कर्मचारियों को सौंपा गया है।

बताया जा रहा है कि संभाग के सभी 23 निकाय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वही संभाग अध्यक्ष श्री शारदराम पोया एवं संभाग संरक्षक लोमन सिन्हा द्वारा बताया गया है कि कुछ ही दिनों बाद अपने हक के मांगो को लेकर सम्पूर्ण कार्याें को बंद करते हुए हड़ताल करने की रूपरेखा पूरे बस्तर संभाग के लिए तैयार की जाएगी, जिसमें संभाग के समस्त 23 नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा कार्य नहीं किया जाएगा।