District Dantewada

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे दंतेवाड़ा… माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद… संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओ में भरेंगे जोश…

इम्पैक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव को अब महज चार माह शेष रह गए है और प्रदेश में अब राजनीतिक दलों की सुगबुगाहट तेज हो चली है वही संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा फूंकने की रणनीति पर राष्ट्रिय नेतृत्व गंभीर है और इसी तारतम्य में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री,भारत सरकार गिरिराज सिंह आज नक्सल प्रभावित जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा पहुंचे.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दंतेवाड़ा जिले में ये प्रथम आगमन रहा सर्वप्रथम वे बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद पाप्त किया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से फूल माला, पटाखे एवं गाजे बाजे के साथ जयस्तंभ चौक में भव्य स्वागत किया. तत्पश्चात गिरिराज सिंह जिला प्रशाशन द्वारा ग्रामीण विकास ,भूमि संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियो के साथ बैठक में शामिल हुए और केंद्रीय योजनाओ का समीक्षा किया और जमीनी हकीकत से वकिफ हुए. इसके बाद किसान सम्मान निधि और फसल बिमा योजना के लाभार्थी किसानो से मुलाकात एजुकेशन सिटी जावंगा में किया और योजनाओ की ताज़ा स्तिथि की जानकारी ली. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओ के बेहतर क्रियान्यवन हेतु अधिकारियो के साथ चर्चा किया जिससे ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियो तक योजनाओ का लाभ पहुंच सके. गौरतलब है की केंद्रीय मंत्री मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महासम्पर्क अभियान के तहत सभी वरिष्ठ -कनिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ सामाजिक , व्यापारिक , शैक्षणिक , पत्रकार जगत व अन्य छेत्रों के बुद्धिजीवी , प्रबुद्ध नागरिको से लगातार भेंट वार्ता कर संपर्क बना रहे है जिसका फायदा व सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार की नाकामी का लाभ आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी को अवश्य मिलेगा.

error: Content is protected !!