Google Analytics Meta Pixel
RaipurState News

तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसदों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ प्रवास में आए तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसद श्री गेशे नगाबा गांगरी और श्रीमती तेनजिऩ चोएजिऩ ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय को तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा की तरफ से सम्मान स्वरूप तिब्बतन स्कार्फ खाता और स्मृति चिन्ह भेंट की।

सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय को  छत्तीसगढ़ में रह रहे तिब्बतियों को सरकार के द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग की सराहना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू भी मौजूद थे। तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसद श्री गेशे नगाबा गांगरी और श्रीमती तेनजिऩ चोएजिऩ 30 जनवरी से 5 फरवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।