Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
viral news

चमचमाती कार से आईं दो लड़कियां, घर से गमला चोरी कर फरार… कैमरे में कैद गंदी हरकत…

इम्पैक्ट डेस्क.

सोशल मीडिया पर चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। घटना पंजाब की बताई जा रही है। यहां एक घर के बाहर गमला चोरी की घटना कैमरे पर कैद हुई है। यह चोरी इसलिए हैरान कर देने वाली है क्योंकि चोरी हाई प्रोफाइल लोगों ने की। दो लड़कियां लाखों की कार से घर के पास पहुंची और घर के बाहर से गमला चोरी कर मौके से फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, पंजाब में एक घर के बाहर से गमले की चोरी का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस चोरी को दो महिलाओं ने अंजाम दिया है, जो चमचमाती सेडान कार में सवार होकर आई थीं। घटना मोहाली के सेक्टर 78 की बताई जा रही है। यहां एक घर के बाहर रुकीं महिलाओं ने घर के गेट पर से गमला चोरी कर लिया। इस चोरी को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गईं।
इसी तरह की एक घटना इस साल की शुरुआत में भी सामने आई थी। जब दो लोगों को कथित तौर पर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर एंबिएंस मॉल के सामने रखे फूलों के गमले चुराते और एक एसयूवी में डालते देखा गया था। इस मामले में 50 साल के एक शख्स को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था।

इसी साल जी20 शिखर सम्मेलन के बाद गमलों की चोरी की कई घटनाएं सामने आईं थी, जब दिल्ली की सड़कें गमलों और अन्य प्रतिष्ठानों से सजी हुई थीं।