Google Analytics Meta Pixel
TV serial

टीवी अभिनेत्री डॉली सोही का सर्विकल कैंसर से निधन

मुंबई
 टेलीविजन शो 'झनक' और 'भाभी' में बेहतरीन अभिनय करने वाली अभिनेत्री डॉली सोही का शुक्रवार सुबह सर्विकल कैंसर से नवी मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 47 वर्ष थी। सोही के भाई मनप्रीत ने यह जानकारी दी। अभिनेत्री को छह माह पूर्व ही सर्विकल कैंसर होने का पता चला था और वह तब से इसका इलाज करा रही थीं।

सोही के भाई मनप्रीत ने कहा, ''वह नहीं रहीं। अपोलो अस्पताल में सुबह करीब चार बजे उनका निधन हो गया। उन्हें सर्विकल कैंसर था और मर्ज उनके फेफड़ों तक फैल गया था। उनकी तबीयत खराब होने के कारण हमने उन्हें कल रात अस्पताल में भर्ती कराया था।''

एक रात पहले ही डॉली सोही की बहन अमनदीप सोही का भी पीलिया के कारण निधन हो गया। वह भी अभिनेत्री थीं। मनप्रीत ने कहा, ''बृहस्पतिवार को अमनदीप का पीलिया के कारण डीवाई पाटिल अस्पताल में निधन हो गया था।'' डॉली सोही ने ‘कुसुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘परिणीति’ जैसे धारावाहिकों में काम किया था। दोनों का अंतिम संस्कार आज दोपहर में किया जाएगा।