Google Analytics Meta Pixel
PoliticsState News

दिल्ली से लौटे टीएस, मीडिया के सामने जोड़े हाथ : कहा- “मुझे शुभचिंतकों ने सचेत रहने को कहा है, मीडिया के सामने नहीं है बोलना…

Impact desk.

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली से लौट आये हैं। कल शाम स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, आज देर शाम रायपुर लौटे सिंहदेव ने कहा कि वो अपने परिवारिक पूजा के कार्यक्रम में दिल्ली गये थे। हालांकि मौजूदा हालात के मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

सिंहदेव से जब मीडिया ने मौजूदा स्थिति के बारे में सवाल किये तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि…मुझे बस एक सलाह मिली है कि मीडिया के सामने नहीं बोलना है, कोई ऐसी बातें नहीं बोलना, जिसकी वजह से अनावश्यक विवाद हो, ऐसे कुछ कमेंट नहीं आने चाहिये, और वाकई में कुछ ऐसा बचा नहीं है, जिस पर चर्चा की जाये, मुझे चुप रहने के लिए नहीं कहा है, मुझे कुछ शुभचिंतकों ने सचेत रहने को कहा है, कि ऐसी कुछ बात ना कह दो कि विवाद हो, बस यही सलाह है, मैं कोशिश कर रहा हूं”

वहीं राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सिंहदेव ने दिल्ली दौरे के बारे में कहा कि…

परिवारिक पूजा के कार्यक्रम में गया हुआ था, परिवार के लोगों ने पूजा रखी थी, सबकुछ अच्छा हो बस, पूजा रखी गयी थी”

नाराजगी दूर होने को लेकर पूछे गये सवाल पर सुस्कुराते हुए कहा कि…

मैं नाराज था ही कहा, मैं तो हमेशा मुस्कुराते हुए बात करता हूं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *