Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
State News

दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत और 13 घायल…

Getting your Trinity Audio player ready...

Impact desk.

मध्य प्रदेश के भिंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भिंड (विरखाड़ी गांव के पास) में बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। फिलहाल, मृतकों में कितने पुरुष और कितनी महिलाएं शामिल है, इसकी सूचना नहीं मिल पाई है। भिंड एसपी मनोज सिंह ने बताया कि इस हादसे में 13 घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना की जांच हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *