Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
cricket

आज कर्नाटक और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल खेला जा रहा है, कर्नाटक कर रहा ओपन

कर्नाटक
आज कर्नाटक और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल खेला जा रहा है। दोनों टीम दोपहर वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट की खिताबी जंग में विदर्भ ने टॉस जीतकर कर्नाटक बल्लेबाजी का न्योता दिया है। कर्नाटक की नजर रिकॉर्ड पांचवीं बार टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर होगी। मंयक अग्रवाल की कप्तानी वाली कर्नाटक टीम ने सेमीफाइनल में हरियाणा को मात दी थी।

वहीं, करुण नायर के नेतृत्व वाली विदर्भ टीम ने महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में एंट्री मारी। विदर्भ के पास विजय हजारे ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का मौका है। विदर्भ ने कभी यह खिताब नहीं जीता है। नायर मौजूदा टूर्नामेंट में जबर्दस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक सात मैचों में 752 रन बनाए हैं, जिसमें पांच सेंचुरी और एक अर्धशतकीय पारी शामिल है। वह एक को छोड़कर सभी पारियां नाबाद रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में किसी कप्तान के यह सबसे ज्यादा रन हैं। दूसरी ओर, कर्नाटक के कप्तान मयंक भी फॉर्म में हैं। उन्होंने चार शतकों के दम पर 619 रन जुटाए हैं।

कर्नाटक की पारी हुई शुरू
कर्नाटक की पारी का आगाज हो चुका है। मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल ओपनिंग करने उतरे हैं। दर्शन नालकांडे ने विदर्भ के लिए पहला ओवर डाला और 8 रन खर्च किए। मयंक ने दो चौके मारे।

विदर्भ ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
विदर्भ ने फाइनल में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। कर्नाटक की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी।

कुछ ही देर में होगा टॉस
खिताबी जंग शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। कप्तान मयंक अग्रवाल और करुण नायर कुछ देर में टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

कर्नाटक के लिए खेलेंगे प्रसिद्ध?
कर्नाटक के पास वासुकी कौशिक (15 विकेट) और अभिलाष शेट्टी (14 विकेट) जैसे तेज गेंदबाज है। वहीं, लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल 18 विकेट ले चुके हैं। भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के आने से आक्रमण और मजबूत हुआ है।