Google Analytics Meta Pixel
State News

अपनी इस मांग को लेकर हजारों की संख्या में कर्मचारी करेंगे स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव…

इम्पैक्ट डेस्क.

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के जिला अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के आवास का घेराव करेंगे। नियमितिकरण की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलन करेंगे। रैली निकालकर आवास का घेराव करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के आवास की सुरक्षा में बैरिकेट्स लगाए गए है। भारी संख्या में पुलिस बस को भी तैनात किया गया है।