Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Samaj

मां का आगमन और प्रस्थान इस बार बताएगा शुभ-अशुभ संकेत, जानें पूरी सवारी

शारदीय नवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है. माता रानी हर साल अलग वाहन पर सवार होकर आती हैं. साल 2025 में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान का वाहन क्या रहेगा, और किस प्रकार से शुभ और अशुभ फल प्रदान करेगा ,जानें इससे जुड़ी जानकारी.

हर बार मां दुर्गा के पृथ्वी पर आगमन और प्रस्थान की सवारी अलग होती है. साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार के दिन से हो रही है. इस दिन घटस्थापना के साथ नवरात्रि का पवन उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाएगा. साल 2025 में मां दुर्गा का आगमन हाथ पर होगा.

मां दुर्गा का आगमन
मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान को दिन और वार के हिसाब से तय किया जाता है. माता का हाथी या गज पर आगमन बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है अगर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो यह सुख-समृद्धि, व्यापार और कृषि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. अगर मां दुर्गा का आगमन रविवार, सोमवार के दिन होता है तो यह कृषि, धन-धान्य के लिए शुभ होता है.

मां दुर्गा का प्रस्थान
साथ ही माता रानी के प्रस्थान की बात करें तो माता रानी नर यानी मनुष्य के कंधे पर प्रस्थान करेंगी. माता रानी का प्रस्थान गुरुवार के दिन 2 अक्टूबर को होगा. जो सुख, शांति, व्यापार में वृद्धि और पड़ोसी देशों से अच्छे संबंधों का प्रतीक है.

माता रानी का आगमन पर हाथी और प्रस्थान मनुष्य के कंधे पर शुभ प्रभाव डालेगा. इसे कुल मिलाकर सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति का प्रतीक माना जा है. इसका कोई प्रमुख अशुभ प्रभाव नहीं है; बल्कि यह आने वाले समय में शुभ फलदायक माना जाता है.