Saturday, January 24, 2026
news update
Samaj

फेंगशुई का ये उपाय, दिला सकता है आपको अपार धन-दौलत

जिस तरह वास्तु का प्रचलन लोगों में काफी देखने को मिलता है, ठीक उसी तरह चीनी वास्तु जिसे फेंगशुई के नाम से जाना जाता है, वह भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। फेंगशुई और वास्तु दोनों के सिद्धांत, इंसान के जीवन को सफल व खुशहाल बनाने के लिए बहुत ही उपयोगी बताए गए हैं। कहते हैं कि इनके नियमों को अपनाकर व्यक्ति आसानी से उन्नति हासिल कर सकता है। आइए आज आपको फेंगशुई में बताई गई उस चीज़ के बारे में बताएंगे, जिसे घर में लाकर आप अपने जीवन में सफलता को पा सकते हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं, फेंगशुई कछुआ के बारे में। कहते हैं कि इसे घर में लाने से व्यक्ति के जीवन में सफलता और प्रगति आती है। यह अत्यंत शुभ फलदायी होने के साथ-साथ आयु को बढ़ाने वाला तथा जीवन में प्रगति के सुअवसर में वृद्धि करने वाला माना गया है। इतना ही नहीं कछुआ आपको जीवन में उन्नति के अनेक अवसर भी प्रदान करेगा, जिसके बारे में आपने कभी सोचा नहीं होगा।

अपार धन-समृद्धि पाने के लिए धातु का बना हुआ एक कछुआ लेकर उसे पानी से भरे एक पात्र में डालें। ऐसा करने के बाद इस पात्र को अपने घर के उत्तरी क्षेत्र में ले जाकर रख दीजिए। कछुए का यह उपाय आपको सुख-समृद्धि देने के साथ ही आपकी आयु में भी वृद्धि करेगा और इसके साथ-साथ आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

error: Content is protected !!