Saturday, January 24, 2026
news update
viral news

नेपाल में इस लड़के की निकल आई लंबी पूंछ, लोग बोले- हनुमान जी का अवतार…

इंपैक्ट डेस्क.

कई बार ऐसा होता है जब शरीर के किसी हिस्से में कुछ अंग अप्रत्याशित हो जाते हैं, इस दौरान कुछ अंग ज्यादा बड़े होते हैं या वे अलग से निकल आते हैं। मेडिकल साइंस में इसे कई नजरिए से देखा जाता है लेकिन लोग इसे आस्था से भी जोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला नेपाल से आया है जहां एक लड़का चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका कारण यह है कि इस लड़के की एक पूंछ निकल आई है।

दरअसल, यह घटना नेपाल की है। मिरर ने अपनी एक ऑनलाइन रिपोर्ट में बताया कि लड़के का नाम देशांत अधिकारी है और इसकी उम्र करीब सोलह साल की है। कुछ दिनों पहले इस लड़के की पीठ के निचले हिस्से में बाल उगना शुरू हुए और देखते ही देखते इसकी लंबाई करीब 70 सेंटीमीटर हो गई। यह देखने में एक लंबी पूंछ की तरह दिखने लगी।

इसे देखकर लड़के के माता-पिता हैरान रह गए। उसे डॉक्टर के पास भी ले जाया गया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़के के घरवालों ने एक पुरोहित को दिखाया तो उन्होंने पूंछ देखते ही लड़के को भगवान हनुमान का अवतार बता दिया। जैसे ही इस घटना के बारे में लोगों को जानकारी हुई, लोग उसे देखने पहुंचने लगे। हालत यह है कि लड़के की पूंछ देखने के लिए वहां लोग आने लगे।

रिपोर्ट के मुताबिक लड़के के माता-पिता का कहना है कि वह कुछ डॉक्टरों से संपर्क में हैं। हालांकि फिलहाल उन्होंने पूंछ को काटने के लिए मना किया हुआ है। वहीं देशांत का कहना है कि पहले उसको अपनी पूंछ दिखाने में शर्म आती थी, लेकिन अब बिल्कुल भी नहीं शर्माते। सोशल मीडिया पर देशांत की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

error: Content is protected !!