Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Samaj

बाथरूम में रखी ये चीजें बनती है आर्थिक तंगी का कारण

वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का महत्व है। इन दिशाओं में वास्तु के नियमों के अनुसार समान रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही परिवार में सकारात्मकता का संचार होता है। हिंदू धर्म में वास्तु से जुड़े सभी नियमों का अपना अलग महत्व है। इनका पालन करने से घर की परेशानियां दूर होती है और ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है।

आमतौर पर भवन निर्माण के दौरान वास्तु शास्त्र का ध्यान रखा जाता है। हालांकि, बाद में उनका पालन न करने पर घर में अक्सर परेशानियां बनी रहती हैं। कई बार लंबे समय तक परिवार का समस्याओं से घिरे रहने का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।

वास्तु के अनुसार घर के बाथरूम में रखी ये चीजें दरिद्रता का कारण बनती है। इन चीजों के चलते व्यक्ति तमाम तरह की परेशानियों में उलझा रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर के बाथरूम में क्या नहीं रखना चाहिए।