Saturday, January 24, 2026
news update
HealthHospital

6 महीने से पेट दर्द से परेशान थी महिला… ऑपरेशन के बाद पेट से निकला 16 किलो का ट्यूमर…

इम्पैक्ट डेस्क.

बिहार के आरा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने इलाज कर एक महिला के पेट से 16 किलो का ट्यूमर बाहर निकाल दिया है। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा जिसके बाद मरीज की हालत एकदम सामान्य है। महिला मरीज को पिछले 6 महीने से पेट में दर्द होता था। इलाज के लिए पहुंची तो ट्यूमर होने की जानकारी लगी। आखिरकार शुक्रवार को लगभग दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से ट्यूमर को निकाल लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरा शहर के महावीर टोला स्थित एसएन मेमोरियल हॉस्पिटल में एक महिला का ऑपरेशन कर 16 किलो का ट्यूमर निकाला गया। 46 वर्षीय महिला मीना देवी पटना के नौबतपुर निवासी रामनरेश प्रसाद की पत्नी है। महिला पिछले छह माह से पेट में दर्द से परेशान थी। महिला डॉ आरती सिंह की क्लीनिक में इलाज के लिए पहुंची।

इलाज के दौरान विभिन्न प्रकार की जांच के दौरान ट्यूमर होने की जानकारी मिली। शुक्रवार को लगभग दो घंटे तक ऑपरेशन के बाद महिला के गर्भाशय से 16 किलो का ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन को सफल बनाने में डॉ प्रणय कुमार और डॉ नेहा निधि ने सहयोग किया। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति सामान्य है।

error: Content is protected !!