Google Analytics Meta Pixel
Madhya Pradesh

नर बाघ शावक को पेंच टाइगर रिजर्व से वन विहार लाया गया

भोपाल  
पेंच टाइगर रिर्जव सिवनी से 24 अगस्त 2024 को एक नर बाघ शावक उम्र 17-18 माह को वन विहार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी के निर्देश पर वन विहार भोपाल लाया गया है।

उल्लेखनीय है कि बाघ शावक पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी परिक्षेत्र में दिखने वाली बाघिन PN04 के तीन शावकों में से एक है। जिसे कमजोर होने के कारण बाघिन मां बार-बार खुद से अलग कर देती थी। जिसका इलाज पेंच टाइगर रिजर्व (सिवनी) के वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सक श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा तीन अवसरों पर किया गया। विगत दिनों यह शावक कमजोर होने एवं मां द्वारा अलग कर दिए जाने पर भोजन की तलाश में वन क्षेत्र से बाहर आ गया था। शिकार करने में असमर्थ होने के कारण एवं मानव जीवन की सुरक्षा के लिये बाघ शावक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल लाने का निर्णय लिया गया।

वर्तमान में शावक बाहय रूप से कमजोर प्रतीत होता है। बाघ शावक ने आज भोजन किया एवं विष्टा भी की है। शीघ्र ही उसका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण वन विहार के वरिष्ठ पशु चिकित्सक द्वारा किया जाएगा।