Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
D-Bastar DivisionDistrict Sukma

सेवा सप्ताह का अंतिम दिन…भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा के द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। आज सेवा सप्ताह के अंतिम दिन में भाजपाइयों ने बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया और भी कई आयोजन किए।

फ़ोटो- सफाई करते हुए भाजपा कार्यकर्ता।

आज सुबह करीब 9 बजे जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर भाजपा जिला अध्यक्ष हूँगाराम मरकाम के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सफाई अभियान शुरू किया। हाथों में झाड़ू लेकर बस स्टैंड की सफाई की। गौरतलब है कि भाजपाई पिछले सप्ताह से कई कार्यक्रमो का आयोजन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आज सेवा सप्ताह का अंतिम दिन है। और दिनभर कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इस दौरान महेंद्र भदौरिया, विवेक यादव, संजय सोढ़ी, विश्वराज सिंह, सत्यनारायण, भीमा समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष हूँगाराम मरकाम ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से जिले के अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। आज सेवा सप्ताह का अंतिम दिन है। इसलिए बस स्टैंड पर सफाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *