Google Analytics Meta Pixel
National News

नेपाल विमान हादसे में मारे गए भारतीय परिवार की हुई पहचान… इस राज्य के रहने वाले थे सभी…

इम्पैक्ट डेस्क.

नेपाल विमान हादसे में मारे गए भारतीय परिवार की पहचान हो गई है। सभी महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले थे। जान गंवाने वालों में माता-पिता और उनके दो बच्चे शामिल थे। कपूरबावड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उत्तम सोनवणे ने बताया कि वे दर्शन करने के लिए मुक्तिनाथ मंदिर जा रहे थे। चारों भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में की गई है।

माउंट धौलागिरी से मुड़ने के बाद टूटा था संपर्क
मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था, जिसके बाद इसका संपर्क टूट गया।