पहले 5 लाख का इनामी नक्सली को धर दबोचा..फिर उसकी निशानदेही पर…हथियार बनाने की फैक्ट्री जब्त की।
इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।
नक्सल मोर्चे पर लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहले 5 लाख का इनामी नक्सली माड़वी जोगा को गिरफ्तार किया। फिर उसकी निशानदेही पर पड़ोसी प्रदेश मलकानगिरी में जाकर हथियार बनाने वाली फेक्ट्री में हथियार समेत बनाने के समान जब्त किया। ओर हथियार बनाने वाले जगनाथ बरनोइ को गिरफ्तार किया गया। एसपी शलभ सिन्हा ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी।

30.05.2020 को मुखबीर की सूचना मिला की माड़वी जोगा जो नक्सली संगठन में कार्य करता है, जो पिछले 4-5 दिनों से गांव के आसपास घुम रहा है की सूचना पर थाना गादीरास से निरी, रितेश यादव, थाना प्रभारी गादीरास,उनि. उमाशंकर राठौर एवं उनि. जितेन्द्र एसैया, डीआरजी प्रभारी सुकमा के हमराह जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सली आरोपी की धरपकड़ हेतु ग्राम पेन्दलनार, रसाचाया की ओर रवाना हुए थे, कि अभियान के दौरान ग्राम रसावाया के जंगल में एक भरमार बंदूक रखे संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने / छुपने की कोशिश कर रहा
था जिसे सुरक्षित तरीके से घेराबंधी कर पकड़ा गया। पुछताछ करने अपना नाम माड़वी जोगा पिता माड़वी देवा (कटेकल्याण एरिया कमेटी मेम्बर) उम्र 40 वर्ष जाति गोंड साकिन ग्राम रसावाया थाना गादीरास जिला सुकमा (छ0ग0) का होना बताया। जो 7-8 वर्षों से कटेकल्याण कमेटी का सक्रिय सदस्य रहकर कार्य करना बताया गया। भरमार बंदूक के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। नक्सली संगठन में रहकर कार्य करने से नक्सलियों द्वारा भरमार बंदूक दिया जाना बताया गया। माड़वी जोगा से पुछताछ में जगन्नाथ बरनई पिता सोमनाथ बरनई (नक्सली सहयोगी) उम्र 45 वर्ष जाति लोहार साकिन भसरीगुड़ा, थाना मलकानगिरी जिला मलकानगिरी द्वारा स्वंय के घर में ही भरमार बंदूक बनाये जाने के संबंध में बताया गया जिसे माड़वी जोगा द्वारा नक्सलियों तक पहुंचाया जाना स्वीकार किया गया। जगन्नाथ बरनई जिला नलकानगिरी (उड़ीसा) का निवासी होने से मलकानगिरी पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर घर में दबिश देकर पकड़ा गया एवं उसके घर से 02 नग भरमार बंदूक, 03 नग भरमार बंदूक लकड़ी का बट, 10 नग भरमार बंदूक का बैरल, 03 नग छोटा हथौड़ी, 01 नग लकड़ी का मुठ लगा हुआ लोहे का घन, 03 नग कन्नासी, 01 नग प्लास, 01 नग लोहे का सरसी, 02 नग भरमार बंदूक का क्लीनिंग रॉड, 01 नग आरी ब्लेड, 01 नग लोहे का
बना हुआ हाथ घुमाव पंखा, 02 नग लोहे का वाईस, 01 नग लोहे का छेद करने वाला लोहे का हिरी बरामद किया गया। दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय सुकमा मे पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि लॉक डॉउन में भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। सूचना पर दबिश दी गई जिसमें 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार हुआ है। साथ ही उसकी निशानदेही पर करवाई की गई जिसमें हथियार व हथियार बनाने की फैक्ट्री बरामद की गई। आने वाले दिनों में करवाई की जाएगी।