Google Analytics Meta Pixel
fraud

डॉक्टर ने डॉक्टर को लगाया 3 करोड़ 95 लाख का चूना… दोस्त और उसकी पत्नी समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज…

इंपैक्ट डेस्क.

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना सेक्टर 49 में एक डॉक्टर ने अपने डॉक्टर दोस्त और उसकी पत्नी सहित आठ लोगों के खिलाफ अस्पताल और डिस्पेंसरी बनाने के नाम पर निवेश कराने का झांसा देकर लगभग तीन करोड़ 95 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि लंदन में रहने वाले विशाल उपाध्याय की शिकायत पर डा सहाबत अजीम और उनकी पत्नी रिया अजीम समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।