Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict SukmaNaxal

पांच लाख का इनामी की मौत…काफी दिनों से था बीमार…पुख्ता जानकारी जुटाने में लगी पुलिस…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

जिले के जंगलो से खबर निकल कर आ रही है कि केरलापाल एरिया कमेटी का कमांडर मड़कम रमेश की बीमारी से जगरगुंडा इलाके में मौत हो गई है। इधर एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि अभी पुख्ता जानकारी जुटा रहे है। खबरे ऐसी मिल रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक केरलापाल एरिया कमेटी का कमांडर मड़कम रमेश जिसकी बीमारी से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रमेश अपने गाँव पुलनपाड़ जो जगरगुंडा इलाके में स्थित है वहाँ गया हुआ था। काफी दिनों से खांसी व बुखार की शिकायत थी। खबरे ऐसी भी आ रही है कि कोरोना से नक्सली लीडर की मौत हो गई है। कमांडर रमेश पर 5 लाख का इनाम घोषित था।

एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि हमे भी यही जानकारी मिल रही है कि नक्सली कमांडर रमेश की मौत हो गई है। लेकिन पुख्ता जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *