Google Analytics Meta Pixel
National News

गेहूं-प्याज की फसल की आड़ में अफीम की खेती करते हुए आरोपी गिरफ्तार… 8 हजार अवैध पौधे बरामद…

इंपैक्ट डेस्क.

राजसमंद थाना बार पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी गेहूं और प्याज की आड़ में अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस ने खेत से अफीम के करीब आठ हजार अवैध पौधे जब्त किए हैं। 

राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि बार थाना क्षेत्र के बादनी गांव निवासी रोड सिंह पुत्र देवी सिंह मेहरात (72) द्वारा अवैध अफीम की खेती करने की सूचना मिली। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बैरवा और सीओ भीम राजेंद्र सिंह के सुपरविजन एवं थानाधिकारी दलपत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मंगलवार को बादनी गांव में आरोपी रोड सिंह के खेत में दबिश दी गई।

आरोपी ने अपने खेत में गेहूं और प्याज की फसल के बीच अवैध तरीके से अफीम के पौधे लगा रखे थे। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।