State News

तारक मेहता के जेठालाल पहुंचे शार्क टैंक इंडिया 2 पर… गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स की पिच का मिला ये जवाब…

इम्पैक्ट डेस्क.

शार्क टैंक इंडिया 2 शो देखने के जितने फैंस हैं उतने ही अब उसपर मीम्स बनाने वाले भी हैं। शार्क टैंक इंडिया का सीजन 2 टेलिकास्ट हो रहा है। वहीं लोगों को उसमें होती बातों पर मीम्स बनाने में भी मजा आता है। अब फैंस ने शार्क टैंक इंडिया 2 के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा को जोड़कर मीम बनाया है। मीम के अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी अपनी दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए अपनी पिच के साथ शार्क टैंक इंडिया 2 पर गए हैं। 

वीडियो मीम में दिख रहा है कि जेठा शार्क टैंक इंडिया 2 पर जाते हैं जहां उनका स्वागत होता है। इसके बाद उनसे शो के जज अमन उनके बिजनेस के बारे में पूछते हैं। जेठा अपनी दुकान और उससे जुड़ी जानकारी जेसे की टर्नओवर सब बताते हैं। इस मीम को लोगों ने बहुत पसंद किया और कमेंट की बौछार कर दी। यहां तक कि शार्क टैंक इंडिया 2 के अमन गुप्ता ने भी इसपर कमेंट करा। 

वहीं कई फैंस ने मीम पर कमेंट करते हुए सलाह दी है कि जेठालाल को भी एक शार्क बना देना चाहिए। लोगों ने सलाह दी है कि अश्नीर ग्रोवर को रिप्लेस करके जेठालाल को शो में लाना चाहिए। कुछ फैंस ने मीम पर जवाब दिया कि इनसे पैसे लेने के बजाए जेठा खुद शार्क बनना पसंद करेंगे। लोगों ने ये भी बताया कि गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स की कमाई सभी शार्क से बढ़कर है और जेठालाल का खर्चा ये लोग नहीं उठा सकते हैं। शो शार्क टैंक इंडिया 2 की बात करें तो फिलहाल अनुपम और अमन के बीच पुणे के एक साबुन ब्रांड को लेकर अनबन चल रही थी। इसी के बाद शो चर्चा में आ गया था।