Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update

Wife Drama

RaipurState News

छत्तीसगढ़-कोरिया में बिजली के टावर पर चढ़ी पत्नी, पति के लांछन से थी परेशान

कोरिया. कोरिया जिले के बैकुंठपुर के खालपारा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बार-बार चरित्र पर शक व तानों से परेशान पत्नी सविता तिग्गा अपने पति अशोक से झगड़ा कर आत्महत्या करने निकल गई। वह घर के पास ही लगे 33 केवी बिजली के टावर पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़कर बैठ गई। आरक्षक विमल जायसवाल ने आधे घंटे मशक्कत कर उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पति के रवैये से तंग आ चुकी सविता तिग्गा ने बताया उसका पति अशोक आए दिन चरित्र पर शक करते हुए झगड़ा करता है।

Read More