पैरा खिलाड़ियों के लिये होगी अलग से विशेष सीट और विशेष बजट का प्रावधान : मंत्री श्री सारंग
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रदेश की सभी अकादमियों में पैरा खिलाड़ियों के लिये अलग से विशेष सीट की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही उनके लिये नौकरी के साथ विशेष बजट का भी प्रावधान किया जायेगा। मंत्री श्री सारंग ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम में पैरालंपिक में काँस्य पदक हासिल कर लौटै मध्यप्रदेश के सीहोर के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार और पैरालंपिक में काँस्य पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश के जबलपुर की शूटिंग खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस का भोपाल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया।
Read More