Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update

Teej Milan ceremony

RaipurState News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास, तीजा मिलन समारोह में की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना

रायपुर. तीजा मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास में स्थापित भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। उन्होंने तीजा मिलन समारोह में उपस्थित माता बहनों को तीजा की शुभकामनाएं दीं। राजस्व मंत्री श्री वर्मा को इस अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अतिथियों का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पद्मश्री श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे। तीजा मिलन समारोह

Read More