Shukla

Madhya Pradesh

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की वृहद समीक्षा की

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना नागरिकों के लिए एक प्रभावी स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र है। इसका लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक आसानी से पहुँचे, इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि उन क्षेत्रों में भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों को योजना से संबद्ध किया जाए, जहाँ वर्तमान में उन्नत चिकित्सा सुविधाएं सीमित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों को एम्पेनेलमेंट के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे राज्य के प्रत्येक नागरिक हर क्षेत्र तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक क्रांति का संकल्प होगा सफल : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं और स्वास्थ्य विभाग ने भी इस आयोजन के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से इस ऐतिहासिक समिट का उद्घाटन होगा और समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे। समिट में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति, नीति-निर्माता और निवेशक भाग लेंगे, जिसके लिए स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखा गया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश

Read More
Madhya Pradesh

आचार्य शास्त्री के सामाजिक सरोकार के कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास बुंदेलखंड के लिये बहुत बड़ी सौगात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 फ़रवरी को कैंसर अस्पताल का शिला-पूजन करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की संवेदनशीलता का परिचायक है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामय उपस्थिति में 26 फ़रवरी को 251 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि अल्प आयु में आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री जी सनातन संस्कृति के संवाहक के रूप में

Read More
Madhya Pradesh

मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी के लिये समन्वित प्रयास आवश्यक – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिये स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को समन्वित प्रयास करना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताएँ व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन करें तथा प्रतिमाह उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाय। उप मुख्यमंत्री ने कमिश्नर कार्यालय सभागार रीवा में स्वास्थ्य सूचकांक, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर

Read More
Madhya Pradesh

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रयागराज में संत जनों का प्राप्त किया आशीर्वाद

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाकुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में संतजनों से सौजन्य भेंट की और शुभाशीष प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कार्ष्णि आश्रम (रमणरेती धाम) में कार्ष्णिपीठाधीश्वर गुरुशरणानंद जी महाराज एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न संतों का सान्निध्य भी प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज एवं स्वामी राघवाचार्य जी से भेंट कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया।

Read More
error: Content is protected !!