Google Analytics Meta Pixel

Shashi Tharoor attends Putin’s state dinner

Politics

पुतिन के स्टेट डिनर में शशि थरूर की एंट्री, राहुल–खरगे को क्यों नहीं मिला न्योता?

नई दिल्ली रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इस वक्त भारत के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे पर भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हुए। वहीं आज रात पुतिन के सम्मान में स्टेट डिनर का आयोजन होगा, जिसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर शामिल होंगे। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस डिनर में विपक्ष के दो वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला है। शशि थरूर ने इस मामले पर कहा कि मुझे निमंत्रण मिला है और मैं जरूर जाऊंगा।

Read More