Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update

save calf

RaipurState News

छत्तीसगढ़-जशपुर में आठ फ़ीट गहरे गड्ढे में डूबा दसवीं का छात्र, बछड़े को बचाने उतरा था गड्ढे में

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां पानी से भरे गड्ढे में डूब रहे बछड़े को निकालने में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घरवाले इस मौत की वजह मकान बनाने वाले की लापरवाही को मान रहे हैं। दरअसल घटना बीते शाम की है जब तपकरा थाना इलाक़े के केरसई गांव का बालक प्रेम कुमार गुप्ता घर के बछड़े को ढूंढने निकला था। मृतक के पिता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मृतक प्रेम केरसई शासकीय हाईस्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ रहा था।

Read More