पूर्व RTO सौरभ शर्मा ने किया सरेंडर, छापे में मिली थी करोड़ों की संपत्ति
भोपाल राजधानी भोपाल में कार से 52 किलो सोना और करोड़ों रुपए नकदी के मामले में मोस्ट वांटेड पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जानकारी मिल रही है कि सौरभ शर्मा ने सरेंडर कर दिया है। लोकायुक्त, ईडी और IT का इंतजार खत्म। दुबई से भारत लौट कर किया सरेंडर। जानकारी मिल रही है कि सौरभ की जान पर खतरे को लेकर उसके वकील राकेश पाराशर ने सोमवार को भोपाल जिला कोर्ट में सरेंडर करवाया है। कोर्ट ने सौरभ की केस डायरी मंगवाई है.
Read More