रविचंद्रन अश्विन ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर बयां किया दर्द
नई दिल्ली भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में गोल्ड मेडल मैच से पहले डिस्क्वालीफाई होने वाली पहलवान विनेश फोगाट के लिए अपना दर्द बयां किया है। पता हो कि फाइनल बाउट से पहले विनेश 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण मेडल रेस से बाहर हुईं। अश्विन ने बताया कि खिलाड़ी की पूरी यात्रा ओलंपिक्स के ईर्द-गिर्द होती है और दुनिया के कई एथलीट्स के लिए यह सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि विनेश के लिए यह फैसला दिल तोड़ने वाला रहा होगा।
Read More