Google Analytics Meta Pixel

Om Birla

Politics

लोकसभा में गर्मा-गर्मी: स्पीकर बिरला ने कांग्रेस सांसद से पूछा – नई पीढ़ी को यही सिखाते हो?

नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में हंगामा करने के लिए कांग्रेस सदस्यों को आड़े-हाथों लिया और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के संस्कार सदन में नारेबाजी करने, तख्तियां लाने और मेजें ठोंकने के लिए नहीं रहे हैं, लेकिन इस दल के मौजूदा सांसदों का आचरण पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विषय पर हंगामा किया जिससे कार्यवाही बाधित हुई। बिरला

Read More
National News

बिरला जनजातीय महिलाओं को सिखायेंगे संसदीय शासन प्रणाली

नई दिल्ली संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में सोमवार को "पंचायत से पार्लियामेंट 2.0" कार्यक्रम में 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की पंचायती राज संस्थाओं से अनुसूचित जनजाति की 502 महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित किए जा रहे इस एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को संवैधानिक प्रावधानों, संसदीय प्रक्रियाओं और शासन व्यवस्था की गहन जानकारी प्रदान करना है। श्री बिरला के नेतृत्व में सभी प्रतिनिधि भारत

Read More
National News

ओम बिरला ने सदन में एक अहम घोषणा की, भवन के द्वार पर धरना-प्रदर्शन करने पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल, संसद सदस्य या सदस्यों का समूह संसद भवन के द्वार पर धरना या प्रदर्शन आयोजित नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संसद भवन का परिसर और उसकी प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा को बनाए रखना सभी सांसदों की सामूहिक जिम्मेदारी है। ओम बिरला ने कहा कि संसद क्षेत्र में किसी भी दरवाजे पर धरना-प्रदर्शन करना सही नहीं है। अगर कोई सदस्य या समूह ऐसा करता है, तो इसका

Read More
National News

लोकसभा के अंदर सांसदों के तौर-तरीके और व्यवहार से नाराज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दी नसीहत

नई दिल्ली लोकसभा के अंदर सांसदों के तौर-तरीके और व्यवहार से नाराज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में खड़े होने के तौर-तरीकों को लेकर कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर को फटकार लगाई। दोनों के बीच सदन में इसे लेकर बहस भी हुई है। दरअसल, शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एक सवाल का जवाब दे रहे थे, उस समय मणिकम टैगोर विपक्षी बेंच की तरफ अपनी सीट से पीछे जाकर खड़े होकर एक सांसद के साथ बातें कर

Read More
National News

मंत्री को स्पीकर ओम बिरला ने भी सुनाया, यह तो गंभीर मसला है, ध्यान दें, डीएमके के सांसद ने सवाल उठाया था

नई दिल्ली लोकसभा की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से कहा कि वह देखें कि आखिर हवाई यात्रा के टिकट बुकिंग के दौरान अचानक क्यों बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मु्द्दा है, जो बेहद गंभीर है और चिंता बढ़ाने वाला है। दरअसल डीएमके के सांसद दयानिधि मारन ने इसे लेकर एक सवाल उठाया था, जिस पर बोलते हुए लोकसभा स्पीकर ने यह बात कही। दयानिधि मारन ने नायडू से सवाल करते हुए कहा था कि हवाई किराये बुकिंग

Read More