Google Analytics Meta Pixel

nmdc

Sports

एनएमडीसी ने पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 में 7 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते

हैदराबाद भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और एक जिम्मेदार खनन कंपनी, एनएमडीसी ने पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) द्वारा आयोजित 47वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन 2025 में सात प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन का विषय “सशक्त विकास, जड़ों का संरक्षण” रहा, जिसमें जनसंपर्क और रणनीतिक संचार में उत्कृष्टता का उत्सव मनाया गया। कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण पहल, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR), अनुसंधान एवं विकास, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच तथा कॉर्पोरेट संचार जैसे विविध क्षेत्रों में प्रभावशाली योगदान के लिए एनएमडीसी की

Read More
Breaking NewsBusinessNMDC Project

छत्तीसगढ़ को खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त… दंतेवाड़ा नंबर वन

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर 4 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद के निर्देशन में छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज राजस्व प्राप्ति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में संचालित खनन संक्रियाओं से 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष 2023-24 के 12,795 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11% की वृद्धि (1400 करोड़ रुपये अधिक) दर्शाता है। प्रदेश में खनिज राजस्व प्राप्ति में दंतेवाड़ा अव्वल वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के

Read More
State News

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने TUV NORD से “कॉन्फॉर्मिटी यूरोपियन” CE प्रमाणपत्र प्राप्त किया…

नगरनार । 01 मार्च 2025: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) को यूरोपीय संघ अधिसूचित प्रमाणन निकाय TUV NORD द्वारा निर्माण उत्पाद विनियमन (CPR) श्रेणी के तहत अपने उत्पाद के लिए प्रतिष्ठित “कॉन्फॉर्मिटी यूरोपियन” (CE) प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। CE प्रमाणपत्र प्रमाणित करता है कि एनएसएल का उत्पाद गुणवत्ता के यूरोपीय मानकों के अनुरूप है। एनएसएल स्टील प्लांट, नगरनार के कार्यकारी निदेशक और प्रमुख श्री एमएनवीएस प्रभाकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह उल्लेखनीय उपलब्धि, गुणवत्ता, सुरक्षा और स्थिरता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उपलब्धि सभी संबंधित

Read More
Breaking NewsBusiness

विजन 2030 के लिए एनएमडीसी वेंडर मीट: 100 मिलियन टन का लक्ष्य…

इम्पेक्ट न्यूज़। दंतेवाड़ा/हैदराबाद। विजन 2030 के लिए एनएमडीसी वेंडर मीट: 100 मिलियन टन भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी एनएमडीसी ने आज हैदराबाद में अपने पैमाने की पहली वेंडर मीट आयोजित की। कंपनी ने 100 मिलियन टन लौह के मजबूत भविष्य के निर्माण के लक्ष्य की दिशा में विजन 2030 के लिए अपने रोडमैप और रणनीतियों को साझा करने के लिए इस मंच का लाभ उठाया। एनएमडीसी ने इस यात्रा पर अपने सबसे प्रासंगिक हितधारकों – देश भर के विक्रेताओं, ठेकेदारों और सलाहकारों के साथ बातचीत की। बैठक

Read More
BeureucrateBreaking NewsState News

NMDC के तल्ख जवाब से 16.20 अरब के खनिज जुर्माना का मसला गरमाया…

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी कलेक्टर ने किसी नवरत्न कंपनी पर अरबों का जुर्माना ठोका हो। दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी साफ नीयत के कठोर प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर महसूस किए जा रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले में भारी प्रशासनिक अनियमितताओं की खबरों और शिकायतों के बाद विनीत नंदनवार की जगह मयंक चतुर्वेदी की पदस्थापना राज्य सरकार ने की। इसके बाद बीते आठ माह में जिले में प्रशासन की साफ सुथरी छवि ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। कलेक्टर का

Read More