शहर के मोती बंगला स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के सामने दोपहर भीड़ के बीच युवक से 3 लाख की लूट
देवास शहर के मोती बंगला स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के सामने सोमवार दोपहर भीड़ के बीच सनसनीखेज वारदात हुई। बैंक से रुपये लेकर निकले पोस्ट आफिस के कर्मचारी से एक बाइक पर सवार दो युवक झपट्टा मारकर 3 लाख रुपये ले उड़े। कर्मचारी उनके पीछे भी भागा लेकिन बदमाश कालोनी की गलियों में ओझल हो गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया। देर शाम तक पुलिस की कई टीमें वारदात को लेकर पड़ताल में लगी थी। 15 लाख रुपये निकाले थे सोमवार दोपहर
Read More