भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाएगी क्योंकि इन्होंने संविधान के सिद्धांतों को अपने पैरों तले कुचला है : किरेन रिजिजू
पुणे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कांग्रेस को संविधान का दुश्मन बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाएगी क्योंकि "इन्होंने संविधान के सिद्धांतों को अपने पैरों तले कुचला है"। केंद्रीय मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आज की तारीख में कांग्रेस और इसके लोग संविधान को अपने हाथों में पकड़कर ढोंग कर रहे हैं कि वे संविधान के रक्षक हैं। लेकिन इन लोगों से बड़ा संविधान का दुश्मन कोई और नहीं है।
Read More