Google Analytics Meta Pixel

IED

International

पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों पर आतंकवादियों ने किया IED विस्फोट, कई नागरिक घायल

करांची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चमन शहर में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक ट्रक पर इम्प्रवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से हमला किया। इसमें चार नागरिक घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान में स्थित एक सैन्य बल फ्रंटियर कोर के कर्मियों को निशाना बनाते हुए किया गया था। हालांकि, किसी भी जवान को चोट नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में आईईडी लगाया गया था। जैसे ही ट्रक वहां से गुजरा इससे हमला किया गया। साजिशों को नाकाम करेंगे: तारिक बलूचिस्तान

Read More