फरीदाबाद में चलती बस में आग, ड्राइवर ने पानी डाला तो और भड़की, कर्मचारियों ने खिड़कियों से कूद जान बचाई
फरीदाबाद हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे इंजीनियरिंग कंपनी की चलती बस में आग लग गई। यह बस कर्मचारियों को फैक्ट्री लेकर जा रही थी। जिस वक्त आग लगी, बस में 8 कर्मचारी बैठे हुए थे। बस में आग की लपटें निकलने लगी और धुआं भरने लगा तो ड्राइवर ने तुरंत बस को रोका। जिसके बाद कर्मचारियों ने बसों की खिड़कियों से छलांग लगाकर जान बचाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पलवल की फैक्ट्री
Read More