Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update

election

National News

घाटी में विधानसभा चुनाव के दौरान 130 करोड़ रुपये की जब्ती की गई, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

श्रीनगर  चुनाव अधिकारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कुल 1,263 उल्लंघनों की सूचना मिली और 130 करोड़ रुपये की नकदी और अन्य सामग्री जब्त की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) पीके पोल ने कहा कि पुलिस विभाग ने सबसे अधिक 107.50 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1,263 एमसीसी उल्लंघनों में से 600 को जांच और उचित कार्रवाई के बाद बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 364 शिकायतों की जांच चल रही है,

Read More
Madhya Pradesh

सीहोर के पार्षद उपचुनाव में निर्दलीय इशरत जहां 442 मत से जीतीं

सीहोर  जिला मुख्यालय पर वार्ड क्रमांक 30 में 11 सितम्बर को पार्षद उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इस वार्ड में मुख्यरूप से भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के साथ एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। इस वार्ड में कुल 2643 मतदाता हैं, जिनमें से 1811 मतदाताओं ने वोट डाले थे। निर्दलीय महिला प्रत्याशी इशरत जहां को 909 वोट मिले, दूसरे नंबर पर भाजपा के मुजीब खान को 467 और कांग्रेस के आजम लाल को 413 वोट मिले। इस तरह इशरत जहां अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 442 मतों से विजयी रहीं।

Read More
Madhya Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष अलीराजपुर और जनपद पंचायत अध्यक्ष अमरवाड़ा की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित

भोपाल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष अलीराजपुर और जनपद पंचायत अध्यक्ष अमरवाड़ा के रिक्त पद के निर्वाचन हेतु 21 अगस्त की तारीख नियत की गई थी। जनपद पंचायतों के उप निर्वाचन के कार्यक्रम घोषित होने के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष अलीराजपुर और जनपद पंचायत अध्यक्ष अमरवाड़ा के निर्वाचन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने बताया है कि निर्वाचन की आगामी तिथि पृथक से जारी की जायेगी।  

Read More
National News

दुनिया के हर 9वें चुनाव में दखल देते रहे हैं अमेरिका और रूस

नई दिल्ली  चीन ने 2019 में कनाडा में हुए चुनाव में एक चार्टर्ड बस के लिए पैसों की व्यवस्था की। इस बस में चीनी प्राइवेट हाई स्कूल के छात्रों को लिबरल पार्टी के एक उम्मीदवार हान दोंग की मदद के लिए लाया गया था, ताकि वो अपनी पार्टी से उम्मीदवारी हासिल कर सकें। इन छात्रों को बाध्य किया गया कि अगर उन्होंने हान दोंग का समर्थन नहीं किया तो उनका छात्र वीजा मुश्किल में पड़ सकता है और चीन में रहने वाले उनके परिजनों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता

Read More
National News

7 राज्यों में फिर से चुनावी समर, 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

नईदिल्ली लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है। अब देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की बारी है। ये सीटें विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं या फिर सदस्य की मौत हो गई। इन सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होगा और फिर 13 जुलाई को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इन 13 सीटों में से एक बिहार की है। 4 सीटें बंगाल की और एक तमिलनाडु की है। इसके अलावा उत्तराखंड में 2, पंजाब में एक, हिमाचल प्रदेश में 3 सीटों

Read More