छत्तीसगढ़: स्कूल लाइब्रेरी की 20 करोड़ की किताबें गोदाम में सड़ रही हैं, ट्रांसपोर्टेशन के नाम धन और ज्ञान का नुकसान!
सुरेश महापात्र। रायपुर। प्रदेश के शिक्षा विभाग में व्याप्त लापरवाही का एक और उदाहरण सामने आया है, जहां भनपुरी स्थित पाठ्यपुस्तक निगम के गोदाम में करीब 20 करोड़ रुपये की किताबें पिछले चार महीनों से धूल फांक रही हैं। ये किताबें स्कूलों में पहुंचाई जानी थीं, लेकिन ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था न होने के कारण गोदाम में ही पड़ी हुई हैं। ट्रांसपोर्टेशन के नाम धन और ज्ञान का नुकसान हुआ है! सत्र समाप्त होने वाला है, किताबें 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों तक नहीं पहुंचीं, तो इनका उपयोग नहीं हो
Read More