Google Analytics Meta Pixel

Earthquake

National News

तिब्बत में 7.1 तीव्रता के भूकंप से 53 लोगों की मौत

तिब्बत नेपाल की सीमा से सटे तिब्बत के पहाड़ी क्षेत्र शिजांग में मंगलवार को भूकंप ने तबाही मचा दी। 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। अब तक 53 लोगों के मरने और 38 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार भूकंप का असर तिब्बत के शिगात्से शहर पर सबसे ज्यादा हुआ है। यहां बड़ी-बड़ी इमारतें भूकंप के कारण गिर गई हैं, जिससे काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि शिजांग

Read More
National News

गुजरात के कच्छ में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, फिलहाल नुकसान नहीं

कच्छ/नई दिल्ली. गुजरात के कच्छ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि भूकंप सुबह 10.06 बजे आया और इसका केंद्र भचाऊ से 18 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। जिला प्रशासन ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।  इस महीने जिले में तीन से अधिक तीव्रता वाला यह तीसरा भूकंप है। 23 दिसंबर को कच्छ में 3.7 तीव्रता का भूकंप

Read More
National News

जम्मू कश्मीर में आया भूकंप, किसी तरह के जान-माल के नुकसान नहीं

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप शाम 4.19 बजे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 36.49 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.27 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 165 किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने बताया कि अभी तक कश्मीर घाटी में कहीं भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 13 नवंबर को भी आया था भूकंप इससे पहले 13 नवंबर

Read More
National News

डोडा में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.7

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले 29 घंटों में यह दूसरी बार है, जब लोगों को झटके महसूस हुए हैं। रविवार सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के झटकों से डोडा दहल गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में अक्षांश 33.00 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.94 डिग्री पूर्व में मिला है। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई

Read More
National News

हिमाचल प्रदेश : शिमला में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता

 शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 3.0 थी और यह आज दोपहर 3:32 बजे आया. भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में बताया जा रहा है. राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन स्थानीय लोगों में थोड़ी घबराहट जरूर देखी गई.    

Read More