उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मथुरा दत्त जोशी बीजेपी में शामिल
देहराूदन नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, पूर्व दायित्वधारी बिट्टू कर्नाटक और पिथौरागढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीन निकायों में अध्यक्ष समेत पार्षद-सभासद के 40 पदों पर
Read More